जो इंसान मेरे लिए सब कुछ था उसी ने दिया धोखा, इंटरव्यू में छलका एक्ट्रेस Anjali Kapoor का दर्द

मनोरंजन डेस्क | टीवी की मशहूर एक्ट्रेस Anjali Kapoor पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हुई है. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया. अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों का जिक्र किया. उन्होंने अपनी लव लाइफ से लेकर करियर तक खुलकर अपनी बातें रखी. इंटरव्यू में वह भावुक होते हुए भी दिखाई दी. एक न्यूज़ पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में टीवी सीरियल बेइंतेहा फेम अंजलि ने बताया कि वह अपने पार्टनर के साथ एक्ट्रेस बनने के लिए मुंबई आई थी. उनका पार्टनर सिंगर बनने आया था.

Anjali Kapoor

इंटरव्यू में छलका दर्द

अंजलि का कहना है कि मुंबई जैसे शहर में आकर कुछ भी कर पाना आसान नहीं होता. इसी वजह से वह अपने पार्टनर के साथ यहां अपना करियर बनाने आई थी. उन्हें यह नहीं पता था कि जब उनका लाइफ पार्टनर सफल हो जाएगा तो वह उसे अकेला छोड़ देगा. उन्होंने कहा कि उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब उनका पार्टनर सफल हुआ तो उनका साथ छोड़ दिया.

अंजलि ने कहा कि वह इंसान उनके लिए सब कुछ था, जब उसने अंजलि का साथ छोड़ा तो वह बिल्कुल अकेली पड़ गई थी. इस दौरान अंजलि को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करें और क्या ना करें. इस बात को स्वीकार करने में अंजलि को अपनी जिंदगी के 3 साल खराब करने पड़े तब जाकर वह अपने इमोशंस पर कंट्रोल कर पाई.

वह आगे बताती है कि डिप्रेशन की वजह से उनका वजन भी काफी ज्यादा बढ़ गया था, जिस वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. अब वह बिल्कुल ठीक है और इन सभी चीजों से उन्हें एक बात तो समझ आ गई है कि कभी भी जिंदगी में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.