चंद्रयान- 3 की सफलता से उत्साहित ISRO अब अंतरिक्ष में बनाएगा अपना घर, यहां पढ़ें ताजा अपडेट

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सटे फरीदाबाद में 17- 20 जनवरी तक अंतराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. वीरवार को इस महोत्सव में शामिल हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन प्रमुख एस. सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-3 की सफलता से उत्साहित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने जा रहा है. इसके लिए पहले दौर का परीक्षण अगले साल से शुरू किया जा सकता है और साल 2028 तक इसरो अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित कर लेगा.

ISRO

ISRO प्रमुख ने दावा करते हुए कहा कि अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो साल 2028 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन को स्थापित कर दिया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि अंतरिक्ष स्टेशन का बुनियादी मॉडल साल 2028 तक कक्षा में स्थापित हो जाएगा. 2035 तक इसको पूर्ण रूप से स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है. इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि अभी स्टेशन के डिजाइन की समीक्षा की जा रही है. जिसे जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा.

चंद्रयान- 3 की सफलता से उत्साहित इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि हमारा लक्ष्य स्टेशन को प्रयोगशाला में शामिल करने का है, जहां रिसर्च की जा सके. उन्होंने बताया कि भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन में एक क्रू कमांड मॉड्यूल, डाक्रिंग बोर्ड, हैबिटेट मॉड्यूल, प्रोपल्शन मॉड्यूल होगा. इस पूरे कैप्सूल का अनुमानित वजन 25 टन का होगा. जिसे स्टेशन के विस्तार के आधार पर भविष्य में बढ़ाया भी जा सकेगा.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद- सोहना के बीच सफर करने वालों की हुई बल्ले- बल्ले, जल्द मिलेगा नई फोरलेन सड़क का तोहफा

इस दौरान उन्होंने कृषि और रिमोट सेंसिंग से लेकर नेविगेशन, परिवहन, जल संसाधन, बुनियादी ढांचे तक विभिन्न क्षेत्रों में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया जाएगा. इसरो प्रमुख ने कहा कि साल 2023 में इसरो ने स्टार्टअप के लिए अपने दरवाजे खोल दिए थे. उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि हैकथॉन छात्रों के लिए सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.