हरियाणा की सरकारी छुट्टियों में 2 दिनों का और इजाफा, सीएम खट्टर ने की घोषणा

फरीदाबाद | हरियाणा के सीएम मनोहर लाल शुक्रवार को फरीदाबाद दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने सूरजकुंड में आयोजित दिवाली उत्सव मेले के समापन समारोह में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने हरियाणा की जनता को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि खुशियों का ये त्यौहार सभी को मिल- जुलकर मनाना चाहिए.

School Holidays

वहीं, उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए केन्द्र और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के 9 साल के कार्यकाल का बखान किया और कहा कि भाजपा के राज में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाईयों को छू रहा है. इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि हरियाणा में अगले साल से दो और छुट्टियां होगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली छुट्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए होने वाले चुनावों (लोकसभा चुनाव) और दूसरी छुट्टी हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों के दिन होगी. इन दिनों को आप नोट कर लीजिए. उन्होंने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन वाले दिन भारत में दूसरी बार दिवाली मनाई जाएगी और पूरे देश के लिए वो खुशियों भरे पल होंगे.

यह भी पढ़े -  CM सैनी पहली बार करेंगे सीधा संवाद, 19 जुलाई को सभी सरकारी स्कूलों में होगा लाइव प्रसारण
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.