फतेहाबाद से दिल्ली तक बसों में सफर करने वालों के लिए झटका, किराये में हुई बढ़ोतरी

फतेहाबाद | राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 9 पर फतेहाबाद से दिल्ली तक हरियाणा रोडवेज या अन्य राज्यों की बसों में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को अब प्रतिदिन 5 रुपये अतिरिक्त किराया देना होगा. इसकी वजह फतेहाबाद का नया बस स्टैंड है. जिसके लिए अब फतेहाबाद शहर से रोडवेज बसों के गुजरने पर रोक लगा दी गई है. रोक के कारण यात्रियों को किराए का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ रहा है.

Haryana Roadways

इस वजह से बढ़ा किराया

दरअसल, कुछ दिन पहले रोडवेज प्रशासन ने सभी राज्य बसों को फतेहाबाद शहर से गुजरने पर रोक लगा दी थी. जिसके बाद रोडवेज बसें या लंबी दूरी की अन्य बसें फतेहाबाद के धनगढ़ के पास बायपास से होते हुए नए बस स्टैंड में प्रवेश करने लगी, जिससे रोडवेज बसों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी. दूरी बढ़ाने के बाद रोडवेज ने प्रति किलोमीटर किराया बढ़ा दिया.

अब हिसार तक 105 देने होंगे

दूरी बढ़ने से सिरसा के दैनिक यात्रियों को हिसार तक 105 रुपये किराया देना पड़ रहा है. पहले किराया 100 रुपये था जबकि अब उन्हें दिल्ली जाने के लिए 395 रुपये देने होंगे. पहले यह 390 रुपए था.

सिरसा से दिल्ली के लिए 20 से ज्यादा बसें

हिसार सिरसा डिपो के रास्ते सिरसा से दिल्ली के लिए 7 बसें चलती हैं जबकि अन्य डिपो को मिलाकर रोजाना कम से कम 20 बसें दिल्ली जाती हैं. सिरसा रोडवेज की करीब 20 बसें हिसार तक चलती हैं. इसके अलावा, राजस्थान और पंजाब के आस- पास के जिलों से भी बसें फतेहाबाद होते हुए दिल्ली के लिए चलती हैं.

नए बस स्टैंड के निर्माण के बाद फतेहाबाद के अंदर से बसों के प्रवेश पर रोक को लेकर शहरवासियों ने पहले ही अपना विरोध दर्ज करा दिया है. शहर के पुराने बस स्टैंड पर कहीं भी बसें खड़ी नहीं की गईं. लोगों ने विरोध करते हुए कहा कि रिक्शा या ऑटो से अतिरिक्त किराया देकर शहर आना पड़ता है.

जिसके बाद, प्रशासन ने कुछ समय के लिए बसों को शहर के अंदर जाने की अनुमति दे दी थी लेकिन अब रोडवेज चालकों को फिर से बायपास मार्ग से धनगढ़ अंडरपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर नए बस स्टैंड तक जाने का आदेश दिया गया है. लंबी दूरी के बस चालक रात में अतिरिक्त किलोमीटर का किराया वसूलने के बाद भी शहर के अंदर से बसें ले रहे हैं. चालक- परिचालक कम किलोमीटर वाहन चलाकर अतिरिक्त किराया वसूल रहे हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.