BOB बैंक के ग्राहकों की बल्ले- बल्ले, अब मिलेगा FD पर पहले से ज्यादा ब्याज; देखे इंटरेस्ट रेट

फाइनेंस डेस्क | अगर आप भी FD में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. बैंक ऑफ़ बड़ौदा (BOB) की तरफ से अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया गया है. जानकारी देते हुए बताया गया कि बैंक की तरफ से 360 दिन के लिए पैसा जमा करवाने वाली FD की ब्याज दरों में इजाफा किया गया है. अब आपको 7.10% से बढ़कर 7.60% की दर से ब्याज मिलने वाला है. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 0.5% एक्स्ट्रा ब्याज का भी लाभ मिलने वाला है. बैंक ऑफ़ बड़ौदा की तरफ से 2 करोड रुपए से कम की जमा अवधि पर यह दरे लागू होने वाली है.

Bank of Baroda Supervisor Recruitment 2021

BOB ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की तरफ से एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि उसकी विशेष अल्प अवधि की खुदरा जमा ब्याज दरों में वरिष्ठ नागरिकों को अब सालाना 7.6% के हिसाब से ब्याज का लाभ मिलने वाला है. अन्य लोगों के लिए ब्याज दर 7.10% होने वाली है. बैंक ऑफ़ बड़ौदा के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर जयदीप दत्ता ने कहां कि बॉब 360 स्कीम शॉट टर्म रिटेल टर्म डिपॉजिट में बैंक की सैलरी बढ़ाएगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

ब्याज दरों मे किया इतना इजाफा

बैंक की तरफ से पहले 271 दिनों की थोक जमाओ पर 6.25% के हिसाब से ब्याज दर दिया जा रहा था. बैंक के मौजूदा और नए ग्राहकों BOB 360 नाम वाली इस जमा योजना को आप किसी भी बैंक शाखा पर ऑनलाइन या फिर मोबाइल ऐप की मदद से ओपन कर सकते है. बैंक की तरफ से 7 दिन से लेकर 14 दिन की FD पर 4.25% के हिसाब से ब्याज ऑफर किया जा रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.