HDFC और कोटक महिंद्रा बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, देखे बढ़ी हुई ब्याज दरें

नई दिल्ली | यदि आप भी बैंक में एफडी करवाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक की तरफ से ब्याज दरों में बदलाव किया गया है. एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक की तरफ से फिक्स डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया गया है. बता दें कि बैंकों की तरफ से बदलाव 2 करोड रुपए से कम की एफडी की ब्याज दरों में किया गया है. अब एचडीएफसी बैंक की तरफ से एफडी कराने पर अधिकतम 6.5% तक ब्याज दिया जाएगा. वहीं कोटक महिंद्रा बैंक अधिकतम 6.3%  ब्याज दर के हिसाब से ब्याज देगा.

HDFC Bank

कोटक महिंद्रा बैंक ने किया एफडी की ब्याज दरों में बदलाव  

अब आपको एचडीएफसी बैंक में एफडी कराने पर 3 % से लेकर 6.5 परसेंट तक ब्याज दिया जाएगा. एक्सिस बैंक में 1 साल के लिए एफडी करवाने पर आपको 6.10% की दर से सालाना ब्याज दिया जाता है. एचडीएफसी बैंक में रिकरिंग डिपॉजिट करवाने पर अब आपको पहले की तुलना में ज्यादा ब्याज दिया जाएगा. यदि आप कोटक महिंद्रा बैंक में एफडी करवाते हैं, तो आपको
2.75% से लेकर 6.3% तक ब्याज मिलेगा.

एचडीएफसी बैंक की बढ़ी हुई ब्याज दरें

  • 6 महीने – 4.5%
  • 9 महीने -5.25%
  • 12 महीने – 6.10%
  • 15 महीने -6.4%
  • 24 महीने -6.5%
  • 27 महीने – 6.5%
  • 36 महीने – 6.5%
  • 39 महीने -6.5%
  • 48 महीने- 6.5%
  • 60 महीने – 6.5%
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.