Kotak Mahindra और Yes Bank की ब्याज दरें बढ़ी, अब FD पर मिलेगा पहले से ज्यादा ब्याज

नई दिल्ली | Kotak Mahindra और Yes Bank की तरफ से फिक्स डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट बढ़ा दी गई है. अब इन बैंकों के ग्राहकों को FD पर पहले की तुलना में अधिक ब्याज मिलेगा. कोटक ने इंटरेस्ट रेट्स दो करोड रुपए से कम की एफडी पर बढ़ाई है. बढ़ी हुई ब्याज दरों के बाद फिक्स डिपॉजिट पर अब आम नागरिकों को अधिकतम ब्याज 6.5% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% ऑफर किया जा रहा है.

Fixed Deposit FD

वहीं, दूसरी तरफ यदि यस बैंक की बात की जाए तो 2 करोड रुपए से कम की एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया गया है. बैंक की तरफ से 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की मैच्योरिटी वाली FD की जा रही है. यस बैंक आम लोगों को 3.25% से लेकर 7.5% तक ब्याज दे रहा है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर ब्याज दरें 3.75% से लेकर 8% तक है.

जानिए कोटक महिंद्रा बैंक की बढ़ी हुई ब्याज दरें

  • 7 से 14 दिन – 2.75%
  • 15 से 30 दिन – 3%
  • 31 से 45 दिन – 3.25%
  • 46 से 90 दिन – 3.5%
  • 91 से 120 दिन – 4%
  • 121 से 179 दिन – 4.25%
  • 180 से 270 दिन – 5%
  •  271 से 363 दिन – 5.75%
  • 364 दिन – 6%
  • 365 से 389 दिन -6.25%
  • 390 से लेकर 2 साल से कम – 6.5%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम -6.4%
  • 3 साल से लेकर 4 साल से कम -6.3%
  • 4 साल से लेकर 5 साल से कम – 6.25%

Yes bank की बढ़ी हुई ब्याज दरें

  • 7 से 14 दिन – 3.25%
  • 15 से 45 दिन – 3.7%
  • 46दिन 90 दिन – 4.10%
  • 91 से 180 दिन – 4.75%
  • 181 से 271 दिन – 5.5%
  • 272 से 1 साल से कम – 5.75%
  • 1 साल से ज्यादा 3 साल से कम – 7%
  • 20 महीने से ज्यादा 22 महीने से कम – 7.25%
  • 30 महीने तक – 7.5%
  • 3 साल से लेकर 10 साल तक – 6.75%

दोनों ही बैंक वरिष्ठ नागरिकों को आम नागरिकों को दी जाने वाली ब्याज दरों से 0.50% अतिरिक्त ब्याज दर ऑफर करते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.