SBI ने अपने ग्राहकों को दिया दिवाली पर तोहफा, अब FD पर मिलेगा इतना ब्याज

नई दिल्ली | हिंदुस्तान के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को दिवाली का तोहफा दिया है. बता दें कि SBI ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी है. ऐसे में ग्राहकों को बैंक में पैसा रखने पर अधिक ब्याज मिलेगा. बढ़ी हुई ब्याज दरें 22 अक्टूबर 2022 से लागू हो गई है. एसबीआई के इस कदम से उन ग्राहकों को सबसे ज्यादा लाभ पहुंचेगा जोकि एफडी के रूप में जमा राशि पर निर्भर रहते हैं.

State Bank of India

कितनी बढ़ी ब्याज दर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में मैक्सिमम 80 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है. नई दरें 2 करोड़ रुपए से कम के डिपोजिट पर लागू होगी. बैंक द्वारा ये बढ़ोतरी 211 दिन से एक साल तक यानि कम अवधि के डिपोजिट की ब्याज दरों में की गई है. बता दें कि ग्राहकों को वर्तमान में एफडी पर 4.70% की दर से ब्याज मिलता था लेकिन बढ़ोतरी के बाद नई दर 5.50% हो गई है.

अवधि के हिसाब से बढ़ोतरी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 7 दिनों से 45 दिनों की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि 46 दिनों से 179 दिनों की अवधि वाली एफडी की ब्याज दरों में 50 बेसिक प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई है. 180-210 दिनों की अवधि में मैच्योर होने वाली FD की ब्याज दरें 60 बेसिक प्वाइंट बढ़ाई गई है.

यह भी पढ़े -  Electricity Ombudsman Delhi Jobs: पर्सनल असिस्टेंट के पद पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

वहीं, एक साल से दो साल की कम अवधि वाली एफडी पर मौजूदा ब्याज दर को 5.60% से बढ़ाकर 6.10% कर दिया गया है जबकि दो साल से तीन साल से कम अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर 5.65% से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दी गई है. बता दें कि हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में इजाफा किया गया है, जिससे सभी तरह के लोन महंगे हो गए हैं और लोगों की EMI भी बढ़ी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.