Republic Day Special: रिपब्लिक डे पर फ्री मिल रहा है फोन, 2 साल तक नहीं करवाना होगा रिचार्ज

नई दिल्ली, Republic Day Special | आज हम आपको गणतंत्र दिवस के मौके पर एक कमाल की खबर के बारे में जानकारी देंगे, जिसमें आप फ्री में फोन ले सकते हैं. टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स को एक खास ऑफर दे रही है.  जिसके तहत, आप 4G फोन को फ्री में घर ला सकते हैं. इसके साथ ही, आपको 2 साल की वैधता भी दी जाएगी. आज की इस खबर में हम आपको इस ऑफर के बारे में डिटेल से जानकारी देंगे.

Jio

जियो फोन के फीचर्स

इस फोन में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले समेत, टॉर्च लाइट और एफएम रेडियो दिया गया है. फोन में कैमरा, माइक्रोफोन, स्पीकर, फॉर वे नेवीगेशन भी उपलब्ध करवाई गई है. साथ ही, यह बेहद ही कंपैक्ट डिजाइन के साथ आता है. इसमें आप यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर पाएंगे.

जानिए जियो के गणतंत्र दिवस के ऑफर के बारे में

जियो का यह ऑफर उन लोगों के लिए है जो जियो जियो फोन खरीदना चाहते हैं. साथ ही, उन लोगों के लिए भी है जो सेकेंडरी फोन लेना चाहते हैं. जिसमें वह कॉलिंग और मैसेजिंग कर सके. जियो 1,999 रुपए का प्लान दे रही है. जिसमें आपको जियो फोन फ्री दिया जाएगा. साथ ही, किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी. इस प्लान की वैधता पूरे 2 साल की है. इसके अलावा, इसमें 48 जीबी डाटा भी मिलेगा.

इसके जैसा ही जियो का एक अन्य प्लान भी है. जिसमें डाटा, वैधता और कीमत का अंतर है. जियो के इस प्लान की कीमत 1499 रूपये है. इसमें आपको फ्री जियो फोन तो दिया ही जाएगा. आपको 1 साल की वैधता भी मिलेगी. इसके अलावा, 24 जीबी डाटा दिया जाएगा. हर नेटवर्क पर कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. आप जितना मर्जी चाहे उतना बात कर सकते हैं. साथ ही जियो एप्स का एक्सेस भी दिया जा रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.