बिग बॉस विजेता एल्विश यादव ने ट्राफी वापस लौटाने की कही बात, विडियो में बताई यह वजह

गुरुग्राम | बिग बॉस OTT- 2 का खिताब जीतकर देश- दुनिया में सुर्खियां बटोरने वाले एल्विश यादव आजकल एक नई परेशानी झेल रहे हैं. हालांकि, ये खिताब जीतने पर उनके फैन फॉलोविंग की संख्या का आंकड़ा बड़ी तेजी से आगे बढ़ा है लेकिन इसके साथ ही वह विवादों को लेकर खबरों में रहें हैं.

Elvish Yadav

उन्होंने अपने एक ब्लॉग में इस अनावश्यक विवाद के लिए बिग बॉस OTT- 2 ट्राफी को जिम्मेदार ठहराते हुए अभिषेक मल्हान के साथ ‘नकारात्मक पीआर’ विवाद का भी संकेत दिया है.

बस जिंदगी में सुकून चाहिए: एल्विश

अपने ब्लॉग में एल्विश (Elvish Yadav) ने बिग बॉस ट्राफी को लेकर कई बातें कही और बोले कि भाई इसे ले लो और मुझे बख्श दो. देख लिया ट्विटर पर पोस्ट-वोस्ट यार. हमारा पीछा छोड़ो भाई, तुम लोगों के आगे हाथ जोड़ रहा हूं. आगे बिग- बॉस ट्रॉफी को लेकर बोले कि इसे ले जाओ, सारे विवाद की जड़ यही है.

इतना ही नहीं, ट्रॉफी के साथ- साथ एल्विश अपना बिग बॉस वाला काला घोड़ा भी दिखाते हैं और बोलते हैं कि इसको भी ले जाओ. हमें बिग बॉस का कुछ नहीं चाहिए भाई बस जिंदगी में सुकून चाहिए. मैं अपनी जिंदगी शांति से जीना चाहता हूं.

बिग बॉस विजेता ने आगे कहा कि बहुत दिनों बाद मैं अपने घर लौटा हूं. मुझे मेरे काम से संतुष्टि हैं और मैं बहुत सारा पैसा कमाना चाहता हूं ताकि अपने लिए नया घर और नई गाड़ियां खरीद सकूं. मैं इन सभी ऑनलाइन मामलों के पचड़े में नही फंसना चाहता हूं. अगर आपको यह ट्रॉफी चाहिए तो मुझे SMS करो मैं भेज दूंगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्रामवासियों को सीवर ओवरफ्लो से मिलेगा छुटकारा, 270 करोड़ की योजना तैयार

अभिषेक पर लगाए ये आरोप

हालांकि, बिग बॉस के घर के भीतर एल्विश यादव और अभिषेक के बीच काफी अच्छी दोस्ती देखी गई थी लेकिन शो खत्म होने के बाद दर्शकों ने दोनों को आज तक साथ नहीं देखा है. ऐसे में इन दोनों के बीच लड़ाई की खबरें भी सामने आई थी. एल्विश ने अपने ब्लॉग में लिखा भी है कि कुछ लोग है जो उनकी निगेटिव पीआर कर रहे हैं. इतना ही नहीं, इस काम को करने के लिए 25 लाख रुपये भी दिए गए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.