हरियाणा सीएम ने डॉली चायवाला की टपरी पर ली चाय की चुस्की, पिलाई नमो चाय

गुरुग्राम | सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर “डॉली चाय वाले” की लोकप्रियता से आज हर कोई परिचित है. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहें हैं. महाराष्ट्र के नागपुर में उनकी टी स्टॉल भी काफी फेमस है. यहां तक की माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स भी डॉली के हाथों की चाय पी चुके हैं और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

Dolly Chaiwala

नमो चाय की चुस्की

बेहद अलग स्टाइल में चाय बनाकर बेचने वाले डॉली ने इस बार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चाय पिलाई है. गुरुग्राम में सीएम सैनी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “नमो चाय” पिलाते हुए डॉली चाय वाले का एक वीडियो सामने आया है. इसमें मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार और परिवहन मंत्री असीम गोयल भी डॉली के हाथों की बनी चाय पी रहे हैं.

यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स के साथ मुख्यमंत्री ने की बैठक

मंगलवार को गुरुग्राम में यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स की एक बैठक हुई, जिसमें हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी. इस बैठक में देश के अलग- अलग राज्यों के करीब 50 से ज्यादा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स ने हिस्सा लिया था. इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे बातचीत करते हुए देश के युवाओं को एक नई दिशा में ले जाने की अपील की.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: 12 जून से फरीदाबाद- गुरुग्राम के बीच फ्री हो जाएगा सफर, टोल वसूली कंपनी का खत्म हो रहा करार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जो आप लोग अलग-अलग तरीके से मैसेज दे रहे हैं, उससे युवाओं की जीवनशैली में भी बदलाव आया है. उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से जो काम किया जा रहा है, उससे देश के युवाओं को बहुत से अलग क्षेत्रों में काम करने का मौका मिला हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारत को एक बड़े बाजार के तौर पर देखा जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.