हरियाणा के हांसी रेलवे स्टेशन को मिला जंक्शन का दर्जा, यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने हांसी रेलवे स्टेशन को जंक्शन का दर्जा दे दिया है. हांसी से रोहतक तक नई रेल लाइन बिछने और इस पर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होने से अब हांसी जंक्शन का महत्व बढ़ गया है. गत 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हांसी- महम- रोहतक नई रेलवे लाइन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया था.

Railway Station

17 करोड़ रूपए होंगे खर्च

हांसी से बीजेपी विधायक विनोद भ्याना ने बताया कि हांसी जंक्शन के सौंदर्यीकरण के लिए 17 करोड़ रूपए का प्रपोजल तैयार कर आगे भेजा गया है. बहुत जल्द यहां पर यात्रियों को मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि हांसी स्टेशन पर अब बड़े- बड़े अक्षरों में अंदर और बाहर की तरफ हांसी जंक्शन लिख दिया गया है.

विनोद भ्याना ने बताया कि हांसी स्टेशन को जंक्शन का दर्जा मिलने से यात्रियों को बहुत अधिक फायदा पहुंचेगा. अब यहां एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव देखने को मिलेगा. यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव मिलेगा तो उनका सफर आसान हो जाएगा. शहर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए रोहतक या दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

सीधा दिल्ली से हो गया जुड़ाव

BJP विधायक ने बताया कि हांसी- महम- रोहतक नई रेलवे लाइन बिछने से सीधा दिल्ली तक जुड़ाव हो गया है. अब हांसी से दिल्ली का सफर आसान और कम समय में तय हो सकेगा क्योंकि ट्रेनों को अब भिवानी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस नई रेल लाइन पर पीएम मोदी पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दिखा चुके हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.