इंदौर की तर्ज पर चमकेगा हरियाणा का हिसार जिला, नगर निगम ने शुरू की यह तैयारी

हिसार | देश की सबसे साफ सिटी का अवार्ड हासिल करने वाली सिटी इंदौर की तर्ज पर अब हरियाणा के हिसार ज़िले को चमकाया जाएगा. इसके लिए राजगुरु मार्केट समेत शहर के अन्य बाजारों में रात को सफाई अभियान चलाया जाएगा. रात को दुकान बंद होने के साथ ही साफ-सफाई शुरू होगी ताकि सुबह के समय गंदगी के ढेर ना दिखे. नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने सफाई कर्मचारियों के लिए रात में बाजारों की सफाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं.

Hisar Nagar Nigam

ज्वाइंट कमिश्नर ने मांगी सफाई कर्मचारियों की लिस्ट

नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए ज्वाइंट कमिश्नर बेलिना ने स्वास्थ्य शाखा के सभी सहायक सफाई निरीक्षकों से दरोगाओं और उनके अंतर्गत उनको चिह्नित किए गए क्षेत्रों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की लिस्ट मांगी है. उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान यह मालूम रहेगा कि वे कर्मचारी फील्ड में है या नहीं. इसके अलावा वाहनों की नंबर के साथ लिस्ट मांगी गई है कि कौन से वाहन से किस एरिया में कचरा इकट्ठा किया जा रहा है.

रात को सफाई की वजह

रात को 10 बजे के आसपास जब दुकानें बंद होती है तो दुकानदार अपनी दुकानों का कचरा सड़कों पर फेंक देते हैं. ऐसे में यह कचरा दिनभर लोगों की परेशानी का सबब बनता है. ऐसे में जब बाजार पूरी तरह से बंद हो जाएंगे तो सफाई करना आसान रहेगा. इस प्लानिंग से सुबह के समय जब बाजार खुलेगा तो व्यापारियों के साथ खरीदारी करने आने वाले लोगों में एक नई सकारात्मक उर्जा का संचार होगा.

यह भी पढ़े -  हिसार- शिमला रूट पर रोडवेज ने AC बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, फटाफट नोट करें टाइमिंग व स्टॉपेज

ट्रैफिक की समस्या का नहीं करना पड़ेगा सामना

बता दें कि राजगुरु मार्केट से लेकर अन्य सभी बाजारों में दिनभर ट्रैफिक का दबाव रहता है. शाम को यह स्थिति और भयंकर हो जाती है. ऐसे में दिन में सफाई करने वाले कर्मचारियों को ट्रैफिक समस्या से जूझना पड़ता है जबकि रात को यह समस्या सामने नहीं आएगी. इसलिए नगर निगम ने रात को बाजारों की सफाई करने का फैसला लिया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.