हिसार- रेवाड़ी जाने वाली यह ट्रेनें 5 दिन तक रहेगी रद्द, इनके संचालन में बदलाव; फटाफट पढ़े जानकारी

हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. हिसार से रेवाड़ी जाने वाली ट्रेन 2 से 6 फरवरी तक हिसार की जगह सादुलपुर स्टेशन से संचालित होगी. उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर सादुलपुर-हिसार रेलखंड के मध्य झूपा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा.

Indian Railway

उत्तर- पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 04351, दिल्ली-हिसार रेल सेवा 2 फरवरी से 6 फरवरी तक दिल्ली से होकर संचालित होगी. वहीं, इस ट्रेन का सादुलपुर स्टेशन तक ही संचालन रहेगा. सादुलपुर-हिसार स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रेल सेवा रद्द रहेंगी.

इन ट्रेनों के संचालन में बदलाव

शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 04368, हिसार-रेवाड़ी 2 फरवरी से 6 फरवरी तक हिसार के जगह पर सादुलपुर स्टेशन से शुरू होगी. यह रेल सेवा हिसार-सादुलपुर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी.

इसके अलावा, ट्रेन नंबर 04744, लुधियाना-चूरू रेल सेवा 5 फरवरी तक लुधियाना से होकर जाएगी. यह रेलसेवा हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी. ये रेलसेवा हिसार-चूरू स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी. वही, ट्रेन नंबर 04745, चूरू-लुधियाना, 2 फरवरी से 6 फरवरी तक चूरू के जगह हिसार स्टेशन से शुरू होगी. यह ट्रेन  चूरू-हिसार स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.

उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 14891, जोधपुर- हिसार रेलसेवा 2 फरवरी से 5 फरवरी तक जोधपुर से संचालित होगी. यह रेल सेवा सादुलपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी. सादुलपुर-हिसार स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी. ट्रेन नंबर 14892, हिसार-जोधपुर रेल सेवा 2 फरवरी से 6 फरवरी तक हिसार के जगह सादुलपुर स्टेशन से शुरू होगी. यह रेल सेवा हिसार-सादुलपुर स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!