हरियाणा के रास्ते गुजरात और राजस्थान के लिए शुरू हुई 2 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें स्टॉपेज और टाइमिंग

हिसार | त्योहारी सीजन पर रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. हरियाणा से होकर गुजरात और राजस्थान जाने वाली 2 स्पेशल ट्रेनों के संचालन को भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने हरी झंडी दिखा दी है. इन दोनों ट्रेनों के संचालन से हिसार, भिवानी और चरखी दादरी सहित कई अन्य जिलों के यात्रियों को फायदा पहुंचेगा.

RAIL TRAIN

उधना- हिसार स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09037, उधना- हिसार एक तरफा स्पेशल ट्रेन 24 सितंबर को उधना से 22.55 बजे रवाना होकर बुधवार को 21.30 बजे हिसार पहुंचेगी. इस ट्रेन में 15 द्वितीय शयनयान और 2 गार्ड सहित कुल 17 कोच होंगे.

इन स्टेशनों पर ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, फुलेरा, रींगस, नारनौल, रेवाड़ी और भिवानी स्टेशन पर ठहराव करेगी.

वडोदरा- हिसार स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09137, वडोदरा- हिसार एक तरफा स्पेशल ट्रेन 25 सितंबर बुधवार को वडोदरा से 23.45 बजे रवाना होकर गुरुवार को 20.30 बजे हिसार पहुंचेगी. इस ट्रेन में 10 द्वितीय शयनयान, 6 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 कोच होंगे.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन आणंद, अहमदाबाद, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, फुलेरा, रींगस, नारनौल, रेवाड़ी और भिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.