हरियाणा सरकार ने दी उकलाना हल्के को दो बड़ी सौगात, लोगों की सालों पुरानी मांग होगी पूरी

हिसार | हरियाणा के रोजगार मंत्री एवं उकलाना विधानसभा क्षेत्र से JJP विधायक अनूप धानक के कड़े प्रयासों के बाद उनके दो बड़े ड्रीम प्रोजेक्ट अब पूरे हो गए हैं. जिससे उकलाना शहर, उकलाना गांव व आसपास के क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी 2 मांगे पूरी हो जाएंगी. उन्होंने बताया कि लगभग 6 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से भाखड़ा नहर से पीने के पानी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जिससे उकलाना गांव व शहर में भाखड़ा का पीने का पानी लाया जाएगा.

Water Pine Ka Pani Nal

इसी तरह से लगभग 45 करोड़ रुपए की लागत से उकलाना- भुना मुख्य मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा. दोनों प्रोजेक्ट के टेंडर लगा दिए गए हैं और टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों की वर्षो पुरानी मांग पूरी हो जाएंगी. उन्होंने दोनों बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद किया.

साढ़े 6 करोड़ रुपये की लागत से बिछेगी पाइपलाइन

अनूप धानक ने बताया कि उकलाना गांव व शहर के लोगों की वर्षों से मांग चली आ रही थी कि यहां पर भाखड़ा नहर से नई पाइप लाइन बिछाकर पीने का पानी लाया जाए, जिसे लेकर उन्होंने लगातार प्रयास किया और उनके बड़े प्रयासों के बाद अब हरियाणा सरकार द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए लगभग 6 करोड़ 45 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है.

उन्होंने बताया कि लगभग 6 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से 7170 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी व एक वाटर टैंक बनाया जाएगा तथा वहीं पर पम्प सेट लगाया जाएगा. जिससे इस पाइपलाइन के माध्यम से भाखड़ा नहर से पीने का पानी उकलाना गांव व उकलाना शहर में पहुंचेगा. जिससे दोनों जगह की पीने के पानी की समस्या का स्थाई तौर पर समाधान होगा. रोजगार मंत्री ने बताया कि लगभग 6 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से पाइप लाइन बिछाने के लिए टेंडर लगाया जा चुका है और टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

उकलाना में बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज

विधायक अनूप धानक ने बताया कि उकलाना में चंडीगढ़-सिरसा मुख्य मार्ग पर जाखल- हिसार रेलवे मार्ग पर लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा. रेलवे ओवरब्रिज की कुल लम्बाई 1132 मीटर होगी और कुल 23 पिलर लगाए जाएंगे. पिलर से पिलर की दूरी 30 मीटर की होगी. रिटर्निंग वाल की कुल लंबाई 383 मीटर होगी.

उन्होंने बताया कि लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज को बनाने के लिए टेंडर लगा दिया गया है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.

इस रेलवे ओवरब्रिज के बनने से चंडीगढ़- सिरसा मुख्य मार्ग पर रेलवे क्रोसिंग पर लगने वाले जाम से स्थायी मुक्ति मिलेगी और उकलाना क्षेत्र के लोगों की रेलवे ओवरब्रिज बनवाने की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी. उन्होंने कहा कि दोनों उनके ड्रीम प्रोजेक्ट थे जो अब बहुत जल्द पूरे होने जा रहे है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.