नरवाना में 48 लाख रूपए से 3 चौकों पर लगेगी ट्रैफिक लाइटें, सड़क हादसों पर लगेगा अंकुश

जींद | नरवाना शहर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि नरवाना- पटियाला नेशनल हाईवे पर 3 जगहों पर ट्रैफिक लाइट लगाई जाएगी. इन लाइटों के लगने से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त होगी तो वहीं सड़क हादसों पर भी अंकुश लगाने में सफलता हासिल हो सकेगी.

traffic light

JJP विधायक ने किया शिलान्यास

नरवाना शहर के पुराना बस स्टैंड, विश्वकर्मा चौक व लघु सचिवालय चौक पर रेड लाइटें लगाई जाएगी और इसका निर्माण कार्य नगर परिषद नरवाना द्वारा कराया जाएगा. नरवाना से JJP विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने ट्रैफिक लाईटों के शिलान्यास समारोह में बोलते हुए कहा कि आज शहर की सालों पुरानी मांग पूरी हो रही है. इन लाइटों को लगाने पर 48 लाख रूपए की धनराशि खर्च होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की तहसीलों में शुरू हुआ नया सिस्टम, इंतकाल के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा

इस मौके पर जजपा विधायक ने कहा कि नरवाना शहर के लोगों की ट्रैफिक लाईटों की सालों पुरानी मांग थी जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरा कर दिया है. अब दिल्ली- पटियाला नेशनल हाईवे पर तीन जगहों पर ये रेड लाइटें लगाई जाएगी, जिसका टेंडर खुल चुका है. इन चौकों पर ट्रैफिक लाईटों के लगने से शहर में सड़क हादसों पर अंकुश लगेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.