साल 2025 में कई बार राशि परिवर्तन करेंगे गुरु, इन 4 राशियों पर होंगी धन की बरसात

ज्योतिष | धन और बुद्धि के दाता कहे जाने वाले गुरु मौजूदा समय में वृष राशि में विराजमान है. साल 2025 में गुरु एक बार नहीं 3 बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं. 14 मई 2025 तक गुरु इसी चाल से चलने वाले हैं. इसके बाद, गुरु राशि परिवर्तन (Guru Rashi Parivartan) करेंगे और मिथुन राशि में प्रवेश कर लेंगे. अक्टूबर महीने में फिर से राशि परिवर्तन करेंगे और कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे. उसके बाद, फिर राशि परिवर्तन 5 दिसंबर को होगा. दोबारा से गुरु मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Rashi Parivartan

गुरु ग्रह को ज्ञान, शिक्षा, धन, आध्यात्मिकता और धार्मिकता का कारक ग्रह माना जाता है. बृहस्पति लगभग 12 साल में एक बार राशि चक्र की पूरी परिक्रमा करता है और वह हर राशि में लगभग 1 साल तक रहता है. बृहस्पति का यह गोचर हर साल किसी न किसी राशि में होता है.

इनपर रहेगी गुरु की विशेष कृपा

मेष राशि: साल 2025 में गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. शिक्षा के क्षेत्र में आपको तरक्की मिलने वाली है. समाज में भी आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. इस समय आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.

मिथुन राशि: साल 2025 इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, वैवाहिक जीवन में भी खुशियां रहेगी. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है, आप नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं. कुल मिलाकर समय आपके लिए अनुकूल ही रहने वाला है.

सिंह राशि: गुरु ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, इनकम के भी नए सोर्स बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आपकी लाइफ में धन संपदा की कोई भी कमी नहीं रहेगी, पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा.

तुला राशि: गुरु ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. कोर्ट- कचहरी में चल रही परेशानियां भी अब ठीक हो जाएगी, पुराने समय से रुका हुआ पैसा मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.