जनवरी में शनि देव करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, फिर शुरू होगा शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण

ज्योतिष | शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है. शनि देव 17 जनवरी 2023 को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. शनि का यह राशि परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास रहने वाला है. ज्योतिष विद्वानों की माने तो कर्म फलदाता शनि देव किसी भी इंसान को यूं ही परेशान नहीं करते. इंसान को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. यदि किसी इंसान की जन्म कुंडली में शनि की स्थिति खराब होती है और शनि नीच के होते हैं या पाप प्रभाव में होते हैं तो उन्हें शनि की साढ़ेसाती से ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है.

SHANI DEV

17 जनवरी को कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश

आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि 17 जनवरी को कुंभ में शुरू होने वाली शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण कैसा रहने वाला है. 17 जनवरी को शनि देव पूरे 30 साल बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इसके साथ ही कुंभ राशि के जातकों के लिए साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा. काल पुरुष की कुंडली के अनुसार, शनि इस दौरान ग्यारहवें भाव में होंगे, यह आय का स्थान माना जाता है. जिन लोगों की कुंडली में शनि अच्छी स्थिति में है और जो लोग किसी के साथ गलत नहीं करते, उनके आय में वृद्धि होगी. धन कमाने के संसाधन मिलेंगे, बड़े भाई या बहन के साथ रिश्ते अच्छे होंगे.

शुरू होगा शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण

यहीं से शनि की तीसरी दृष्टि आपके पहले भाव लग्न, सातवीं दृष्टि, पांचवे भाव और दसवीं दृष्टि आठवें भाव पर पड़ेगी. जब भी शनि की तीसरी दृष्टि लग्न भाव में पडती है तो इससे व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार आता है. कार्य को पूर्ण करने में आप का मन लगेगा. वहीं, बुरी स्थिति में अपमान कष्ट से निपट सकते हैं. बुद्धि भ्रष्ट रहेगी, कार्य को पूरा करने में मन नहीं लगेगा.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

आठवें भाव में शनि की दृष्टि होने से टेक्निकल एजुकेशन की तरफ रुझान बढ़ता है. संतान पक्ष से अच्छे समाचार मिल सकते हैं. जिस भी काम मे हाथ डालेंगे, आपको उसी में फायदा मिलेगा. कुंडली में शनि की बुरी स्थिति होने पर पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो जाती है. संतान पीड़ित करेगी और उसे स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती है.

शनि की दसवीं दृष्टि आठवें भाव पर होने से व कुंडली में अच्छी स्थिति होने पर ससुराल पक्ष में शुभ काम होंगे. आयु बढ़ेगी, यदि कोई बीमारी या शारीरिक परेशानी चल रही है तो वह भी ठीक हो जाएगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.