ज्योतिष | शुक्र ग्रह को धन और सौंदर्य का कारक ग्रह माना जाता है. यह गुरु के स्वामित्व वाली राशि में गोचर कर चुके है. शुक्र का ही यह गोचर 20 दिसंबर को हुआ था. 12 जनवरी तक वह इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, प्रेम आदि का कारक ग्रह माना जाता है, जिन राशियों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं उन्हें अपने जीवन में सुख- सुविधाओ और लग्जरी की प्राप्ति होती है.
12 जनवरी को राशि परिवर्तन
शुक्र 12 जनवरी 2026 तक धनु राशि में ही विराजमान रहने वाले हैं, इसके बाद वह मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे. गुरु के स्वामित्व वाली राशि में आने की वजह से शुक्र का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातक को पर दिखाई देगा. इस दौरान कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी, तो कुछ राशि के जातकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि शुक्र के कमजोर होने से व्यक्ति के जीवन में कैसी परेशानियां बढ़ जाती है.
इनकी बिगड़ेगी हालात
- जिन राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र कमजोर प्रभाव के होते हैं, उनके वैवाहिक जीवन में काफी परेशानियां उत्पन्न हो जाती है. संतान सुख से भी उन्हें वंचित रहना पड़ सकता है.
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख प्राप्त नहीं होता. इसके अलावा, व्यक्ति अपने आप को बीमारियों से घिरा हुआ पता है.
- शुक्र के कमजोर होने की वजह से व्यक्ति को जीवन में सुख- सुविधाओं की प्राप्ति नहीं होती अर्थात उन्हें इसे वंचित रहना पड़ता है.
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और आध्यात्मिक की तरफ लग जाता है और भोग विलासिता में उसका मन नहीं लगता.
इस राशि को मिलेगा लाभ
शुक्र के गोचर का सबसे ज्यादा फायदा कन्या राशि के जातकों को मिलने वाला है. अब इन्हें वाहन- धन -मकान आदि की प्राप्ति होगी, करियर में भी आप काफी बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हैं. आपको परिवार और संबंधियों का सहयोग मिलेगा. सभी लोग आपके काम की तारीफ करेंगे, नौकरी पेशा लोगों की भी तरक्की होने वाली है. जल्द ही, आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है, वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
