खुशखबरी: हरियाणा सरकार ने गन्ना उत्पादको को दिया दिवाली का तोहफा, जाने

हरियाणा । हरियाणा में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए दिवाली के मौके पर हरियाणा सरकार ने एक बहुत बड़ी सौगात दी है. हरियाणा सरकार ने गन्ने के भाव में दस रुपये प्रति क्विंटल की दर से उसके भाव बढ़ाने का निर्णय लिया है. इसके लिए सी एम मनोहर लाल खट्टर द्वारा स्पष्ट रूप से घोषणा कर दी गई है.

Webp.net compress image 11

अब तक का सर्वाधिक रेट

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि बाजार में चीनी का जो रेट दिया जा रहा है, वह काफ़ी नहीं है, किन्तु फिर भी प्रदेश के किसानों की इच्छा को मध्य नज़र रखते हुए हरियाणा सरकार के लिए गन्ने का भाव 10 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया जा सकता है. दिवाली के मौके पर हरियाणा सरकार ने यह एक बहुत बड़ी खुशखबरी किसानों के लिए दी है.

फ़िलहाल, अभी यह रेट 340 रुपए प्रति क्विंटल है, किन्तु जल्द ही इसे 350 रुपए प्रति क्विंटल किया जाएगा. गन्ने का यह रेट देश में सबसे ज्यादा है. इस खबर के बाद ,किसानों के जीवन में अवश्य ही खुशी की लहर का एक नया अनुभव हो सकता है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts