काछवा पुल की हालत ख़राब, धान के सीजन के बाद होगी पुल की मरम्मत

करनाल | करनाल के डी. सी निशांत कुमार यादव ने काछवा पुल पर चल रहे मरम्मत के कार्य को धान के सीजन तक बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि इस वजह से किसानो को इस रास्ते से धान लाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े. कुछ दिनों पहले काछवा पुल को मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया था, जिससे आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही थी. किसानों ने उपायुक्त से इस रास्ते को धान के सीज़न तक खोलने के लिए गुहार लगाई थी.

BRIDGE

यही करण है कि अब डी. सी ने आम लोगों की सुविधा के लिए, सीजन तक इस रास्ते को खोलने का निर्णय लिया है ताकि वाहनों की आवाजाही में कोई दिक्कत न हो सके. वहीं डीसी ने जनहित में धान की खरीद को लेकर किसानों से अपील की है कि वे अपनी धान को एम .एस .पी रेट से कम मे न बेचें.उन्होंने बताया कि जिले में 13 स्थानों पर धान की खरीद की जा रही है. जिला प्रशासन के पास परिवहन सहित खरीद की सभी सुविधाएं उपलब्ध हो चुकीं हैं.स्टाफ भी पूरा उपस्थित है, धान खरीदी में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी.

उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि हरियाणा सरकार द्वारा धान खरीद की लिए अनुसूची तैयार की गई है. कृपया सभी किसान भाई इस अनुसूची के अनुसार ही आए. किसानों को उनके फोन पर मंडी में फसल लाने के लिए समय निश्चित किया जाता है. उन्होंने सूत्रो से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि बुधवार को उनके द्वारा मंडियों का दौरा भी किया गया था, जिस में उन्होंने पाया कि किसान बिना किसी अनुसूचि के अपनी फसल मंडियों में ला रहे हैं.जबकि नियम के मुताबिक बिना शेडयूल के फसल नहीं खरीदी जा रही है, इससे सिर्फ़ मंडियों में भीड़ बढ़ रही है.

किसान भाईयो से अनुरोध है कि वे केवल निश्चित समय पर ही मंडी में अपनी फसल लाएं जिससे उनकी फसल समय पर बिक सके और मंडी में भी ज्यादा भीड़ न हो. उन्होंने कहा कि किसान जब भी अपनी फसल बेचें वह एम एस .पी का ध्यान रखें, एम .एस .पी से कम रेट पर अपनी फसल को कभी भी न बेचें. अंत में उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार रात तक 12.50 लाख क्विंटल धान की खरीद (एजेंसियों) अभिकरणों द्वारा की गई है जिसका उठान भी समय रहते किया जा रहा है |

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts