पिता की मजदूरी को नहीं बनने दिया मजबूरी, कड़ी मेहनत से GST इंस्पेक्टर बनी मजदूर की बेटी

करनाल, Success Story | कहते हैं दृढ़ निश्चय और सच्ची लगन से किसी काम को पूरा करने का संकल्प लिया जाएं तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती है. ऐसी ही कड़ी मेहनत से हरियाणा की एक बेटी ने वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसके बारे में सोचकर भी कुछ लोग घबरा जाते हैं. अंतरिक्ष परी कल्पना चावला के शहर करनाल में मजदूर परिवार की बेटी ने अपनी मेहनत से महाराष्ट्र के नासिक में वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग में इंस्पेक्टर की नौकरी हासिल की है. बेटी कोमल की राह इतनी आसान नहीं थी लेकिन उन्होंने अपने मजबूत इरादों से सफलता हासिल करके ही दम लिया है.

Komal GST Inspector Karnal

सुविधाओं के अभाव का नहीं रोया रोना

हांसी रोड़ पर गली नंबर 10 में रहने वाली कोमल का पिता दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है लेकिन कोमल ने सुविधाओं के अभाव का रोना नहीं रोया और अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहीं. दिहाड़ी मजदूरी करके जीवनयापन करने वाले परिवार की बेटी कोमल के लिए इतना बड़ा ख्वाब देखना आसान काम नहीं था लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल करने का दृढ़ निश्चय कर लिया था और इसमें उसे सफलता भी मिली.

बेटी की पढ़ाई के लिए हरसंभव प्रयास

अपने घर की वास्तविकता को समझने वाली कोमल ने पिता की मजदूरी को अपने लक्ष्य में कभी आड़े नहीं आने दिया. पढ़ाई में बचपन से ही होशियार थी तो पिता ने भी बेटी के सपनों को साकार करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी. अपनी खुशियों का गला घोंटकर बेटी को B.Com और M.Com की पढ़ाई करवाई. कोमल ने भी पिता की मेहनत को व्यर्थ नहीं जाने दिया और इंस्पेक्टर की नौकरी हासिल कर पिता की झोली को खुशियों से भर दिया.

यह भी पढ़े -  करनाल शहर की खूबसूरती में लगेंगे चार- चांद, ग्रीन बेल्ट में इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

दो बार की नाकामी से नहीं तोड़ा हौसला

कौमल ने 2015,16 में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षा में भाग लिया लेकिन दोनों ही बार बेहद करीब से अपने लक्ष्य से चूक गई. मजबूत इरादों के साथ इंटरनेट मीडिया, कालेज टीचर्स का सहयोग और दिन रात की कड़ी मेहनत से साल 2018 में SSC CGL की परीक्षा में शामिल हुई. इस बार कोमल को कामयाबी मिली और आज वो महाराष्ट्र के नासिक में जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. कोमल ने बताया कि उनका अगला टारगेट संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास करना है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.