डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट बैंक के खाताधारकों को दी राहत, क्या होंगे सुविधा शुल्क के नए नियम? 

कुरुक्षेत्र । इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के खाताधारकों को डाक विभाग ने बड़ी राहत दी है. घर बैठे बैंकिग सुविधाओं का लाभ लेने के लिए अगस्त माह में 20 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिए जाने की योजना थी. लेकिन भारतीय डाक विभाग ने इस योजना को रद कर दिया है. इससे जिलेभर के लगभग 29 हजार खाताधारकों को लाभ मिलेगा. 

Post Office

प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि इंडिया पोस्ट बैंक के खाताधारकों को घर बैठे बैंकिंग सुविधा का लाभ लेने के लिए पहले कोई शुल्क नहीं लगता था. लेकिन अब इस सेवा पर विभाग ने शुल्क वसूलने के आदेश जारी किए गए थे. इसमें यह कहा गया था कि जो ग्राहक शाखा के एक किलोमीटर दूरी पर रहते हैं, उनमें कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. उनके लिए यह सुविधा पहले की तरह रहेगी. दूसरे लोगों से शुल्क लिया जाएगा. लेकिन अब दोबारा से मुख्यालयों से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को लेकर पत्र भेजा गया है. जिसमें इस योजना को रद करने की बात कही गई है और उपभोक्ताओं को भी जानकारी देने की बात कही गई है. 

इन पर वसूला जाना था शुल्क

विभागीय अधिकारी अनुसार फंड ट्रांसफर करने, दूसरे खातों में रुपये भेजने, पीओएसबी स्वीप इन और पीओएसबी स्वीप आउट के लिए डाकघर की योजनाओं जिनमें पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि खाता, आरडी, बिल पेमेंट्स के तहत मोबाइल पोस्टपेड और बिल पेमेंट के लिए असिस्टेड यूपीआइ, कैश जमा, निकासी के लिए 20 रुपये अतिरिक्त चार्ज लिए जाने के आदेश जारी हुए थे. इसके साथ ही 18 फीसद जीएसटी अलग से देना था. इसके अलावा नया खाता खोलना, आधार सीडिंग, पैन अपडेशन, नामिनी अपडेशन, प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमारी योजना शामिल है.

मुख्यालय के आदेश पर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाताधारकों की सुविधाएं पहले की तरह निशुल्क जारी रहेगी. इससे सीधे तौर पर लगभग 29 हजार खाताधारकों को लाभ मिलेगा. गौरतलब है डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट बैंक के खाता धारकों को सुविधा शुल्क के लिए राहत दी है. घर बैठे खाताधारक अब निशुल्क सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. अगस्त माह में पैसे ट्रांसफर से लेकर कई सुविधाओं पर शुल्क लिया जाना था. 

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts