दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा होगी या नहीं, जाने लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर लाखों की संख्या में अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं. हालांकि एसएससी द्वारा सेंट्रल रीजन के एडमिट कार्ड भी जारी किए जा चुके हैं, परंतु कोरोना के द्रुत गति से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अभी कुछ अफवाहें हैं आ रही है कि एग्जाम को आगे टाला जा सकता है क्योंकि राजधानी दिल्ली में केसों की संख्या काफी बढ़ रही है.

Police Photo

एवं सोशल मीडिया पर वायरल तथ्यों के मुताबिक दिल्ली सरकार व सेंट्रल गवर्नमेंट ने भी एसएससी को इस बारे में बोला है कि अभी स्थिति सामान्य न होने तक एग्जाम को पोस्टपोन किया जाए जिससे यह और अधिक न फैले. हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान या नोटिस नहीं आया है .चूंकि यह एग्जाम बड़े लेवल पर है जिसमें काफी अधिक मात्रा में आवेदन किए गए हैं. जिसको 27 नवम्बर से 14 दिसम्बर तक आयोजित किया जा रहा है, परन्तु अभी इसको कैंसिल करने हेतु एसएससी ने कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया है .

यह भी पढ़े -  दिल्ली के जंतर- मंतर पर होगा विरोध प्रदर्शन, CJP चीफ अभिजीत दीपके ने युवाओं से की अपील

जिससे परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों में अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है . अतः अभ्यर्थियों को इस ऊहापोह की स्थिति से बाहर निकालने हेतु एसएससी को जल्द ही इस बारे में कोई ऑफिशियल नोटिस डालना चाहिए कि एग्जाम कैंसिल होगा या नहीं? जिससे परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी अपनी पढ़ाई की सही दिशा को तय कर सकें क्योंकि 27 नवम्बर के पेपर में अभी बहुत कम समय बचा है इसलिए अब छात्रों को परीक्षा के बारे में स्पष्टीकरण का बेसब्री से इंतजार है.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts