हरियाणा में जल्द लगेंगे स्मार्ट मीटर, मिलेगी ये सभी सुविधाए

चंडीगढ़ | हरियाणा में बिजली की खपत के संबंध में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए हरियाणा सरकार नई नई योजनाएं बना रही है. अब हरियाणा सरकार पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने जा रही है. इन स्मार्ट मीटरों से बिजली उपभोक्ता जब चाहे अपने मीटर की रीडिंग देख पाएंगे.

ELECTRONIC METER

इससे उपभोक्ताओं को समय-समय पर पता लगता रहेगा कि उन्होंने कितनी बिजली की खपत की है और वह अपने मीटर में बिजली की रीडिंग को अपने बिजली के बिल के साथ मिलान भी कर सकते हैं. इससे बिजली खपत के मामले में पारदर्शिता बढ़ेगी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वयं ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts