हरियाणा में 1 मई तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील, गर्मी से मिलेगी राहत; पढ़ें आज की लेटेस्ट अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में पिछले कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है, जिससे कई जिलों में बरसात भी देखने को मिली है. आने वाले दिनों के लिए भी मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी कर दिया है. राहत की बात यह है कि मई के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिखाई देगा. साथ ही, गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी. मौजूदा समय में गर्मी से बुरा हाल हो रहा है.

garmi weather mausam

मौसम का ताजा पूर्वानुमान

हरियाणा राज्य में 1 मई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है. इस अवधि के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे 26 अप्रैल से 27 अप्रैल की रात के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही, गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी. उत्तर और दक्षिण हरियाणा के जिलों में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश होगी.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी हरियाणा के जिलों में हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होगी. कहीं- कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना है, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट होगी, लेकिन रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी. इसके बाद, 28 अप्रैल से 1 मई के दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क और गर्म रहेगा. इससे तापमान में वृद्धि होगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.