पिता ने बेटे और मां ने बेटी को कमर से बांधकर नहर में लगाई छलांग, चारों की मौत

महेंद्रगढ़ | हरियाणा के महेंद्रगढ़ से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है. बता दें कि गांव खेड़ा निवासी संदीप सिंह ने 5 वर्षीय बेटे दिव्यंत और पत्नी दीपा ने 2 वर्षीय बेटी वंशिता को कमर से बांधकर नहर में छलांग लगा दी. उसके बाद चारों की मौत हो गई. इस घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी गई. बता दे कि पिता की कमर में बेटा और मां की कमर में बेटी दुपट्टे से बंधी हुई मिली.

Nahar

Demo Pic

नहर में छलांग लगाने से चारों की मौत 

बुधवार को संदीप अपने परिवार को लेकर ससुराल से लौटा था. उसने अपनी जान -पहचान वाले से स्कूटी ली और रात करीब 10:30 बजे परिवार सहित नहर पर पहुंचकर यह बड़ा कदम उठाया. वीरवार सुबह जब सैर करने वाले लोगों ने नहर के पास लावारिस हालत में स्कूटी को खड़े देखा, तो उन्होंने इस मामले की पुलिस को सूचना दी. पुलिस, दमकल विभाग के गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर नहर में सर्च अभियान चलाया. पुल से महज 500 मीटर दूर सुबह करीब 8:00 बजे संदीप और बेटे दिव्यन्त का शव मिला. कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 12:00 बजे दीपा और बेटी वंशिता का शव बरामद किया गया.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए. दीपा के पिता की शिकायत पर उसके ससुर, सास, ननंद, नंदोई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया. संदीप के चचेरे भाई ने दीपा के घर वालों पर धमकाने का संदेह जताते हुए इस मामले की जांच करने की मांग की.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.