हरियाणा का उमेश बना छत्तीसगढ़ सीएम का OSD, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल

महेंद्रगढ़ | हरियाणा राज्य के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. सूबे के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल क्षेत्र के गांव छापड़ा सलीमपुर निवासी लाला हरद्वारी लाल के पोते उमेश अग्रवाल को छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का OSD नियुक्त किया गया है. उनके ओएसडी नियुक्त किए जाने पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है.

Chattishgarh OSD Mahendragarh

उमेश अग्रवाल के भाई ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा रायपुर से हुई है और इसके बाद उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए दिल्ली आए. दिल्ली यूनिवर्सिटी में ही उन्होंने LLB की डिग्री हासिल की थी. इसके बाद, हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में वकील रहें.

उन्होंने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री विष्णुदेव साय के निजी सचिव एवं दूसरे कार्यकाल में रेणुका सरौता के निजी सचिव के रूप में काम किया था. उनके पिता स्व चंद्रभान अग्रवाल भी भाजपा के नेता रहे और छत्तीसगढ़ में पार्टी के विस्तार में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. ओएसडी के पद पर नियुक्त होने के बाद परिवार के लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, गेहूं वितरण से जुड़ी ताजा अपडेट आई सामने
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.