आज रद्द रहेगी 176 ट्रेनें, सफर पर निकलने से पहले देख ले कहीं आपकी ट्रेन भी हो शामिल

नई दिल्ली | रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी ही महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है. 9 नवंबर यानि आज भारतीय रेलवे द्वारा 176 गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है. बताया गया है कि रेल पटरियों की मरम्मत और अन्य परिचालन संबंधी दिक्कतों की वजह से यह फैसला लिया गया है. आज रद्द होने वाली ट्रेनों में पैसेंजर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं.

RAIL TRAIN

इंडियन रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आज 151 रेलगाड़ियों को पूर्णतः रद्द किया गया है जबकि 25 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई है. इसके अलावा 19 ट्रेनों को रि- शैडयूल किया गया है. वहीं 21 ट्रेनों का रुट बदल कर पटरी पर उतारा गया है. ऐसे में यदि आप रेल से सफर करने की सोच रहे हैं तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस देख ले.

ऐसे चेक करें स्टेटस

बता दें कि भारतीय रेलवे और IRCTC की वेबसाइट पर कैंसिल, रि-शैड्यूल और डायवर्टिड ट्रेनों की जानकारी दी जाती है. किसी भी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes पर या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के लिंक irctchelp.in/cancelled-trains-list/ पर जाकर ली जा सकती है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

स्टेटस चेक करने का तरीका

  1. सबसे पहले रद्द ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए enquiry.indianrail.gov.in/mntes पर जाएं.
  2. इस पर आपको Exceptional Trains ऑप्शन दिखेगा. इसे चुनें.
  3. रद्द, री-शेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट पर क्लिक करें.
  4. यहां आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.