IGNOU बीएड परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, इस प्रकार डाउनलोड करें अपना हॉल टिकट

नई दिल्ली | इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने  5 जनवरी 2024 को इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं. इग्नू ने बीएड के साथ पीएचडी, बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट क लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. सभी उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट http://ignou.ac.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड देख सकते हैं.

IGONU

देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा

इग्नू की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, पीएचडी, बीएससी नर्सिंग और बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार 7 जनवरी 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. पीएचडी परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, बीएससी नर्सिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और बीएड परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी. वहीं, इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन 2 घंटे के लिए होगा. परीक्षा में 100 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक मिलेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

सभी उम्मीदवार इस प्रकार डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद, होम पेज पर मौजूद संबंधित प्रवेश परीक्षा 2024 हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करना होगा.
  •  इसके बाद, आपको लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा.
  •  ऐसा करते ही आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
  • आप अपना हॉल टिकट जांच सकते है और पेज डाउनलोड कर सकते है.
  • भविष्य की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख ले.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.