दिल्ली AIIMS में मरीजों के लिए नई WhatsApp हेल्पलाइन जारी, जानें किस काम आएगी

नई दिल्ली | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में इलाज के लिए पहुंचने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. देशभर से आने वाले मरीजों को धोखाधड़ी और ठगी से बचाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने एक WhatsApp नंबर जारी किया है, जिसपर कोई भी रिकॉर्डेड ऑडियो या वीडियो भेजते ही तत्‍काल कार्रवाई की जाएगी. यह नंबर 29 फरवरी से पूरी तरह एक्टिव हो जाएगा.

aiims

भ्रष्टाचार रोकने के लिए नंबर जारी

AIIMS निदेशक डॉ एम श्रीनिवासन ने बताया कि भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नाम से एक WhatsApp नंबर जारी किया गया है. जिसपर रिश्वत, ठगी आदि की शिकायत का ऑडियो या वीडियो रिकार्ड करके भेजा जा सकता है. इस नंबर 9355023969 पर 24 घंटे शिकायत की जा सकती है.

तुरंत प्रभाव से होगी कार्रवाई

हालांकि उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस नंबर पर रूटीन समस्याओं की सुनवाई नहीं की जाएगी, लेकिन कोई मरीज अस्पताल के अंदर किसी दलाल या एजेंट द्वारा रिश्वत लेने, रिश्वत मांगने या किसी सुविधा के नाम पर पैसा मांगने की शिकायत ऑडियो या वीडियो सबूत के साथ इस WhatsApp नंबर पर भेजता है तो तुरंत प्रभाव से उस शिकायत पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. इतना ही नहीं, इस तरह की शिकायत की लॉग बुक भी बनाई जाएगी.

यह भी पढ़े -  भारतीय वायुसेना भर्ती में बड़ा अपडेट, अब AI और Data Science वाले भी कर सकेंगे आवेदन

सिक्योरिटी स्टॉफ पर भी होगी कार्रवाई

अस्पताल प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि इस तरह की गतिविधियों को रोकना सिक्योरिटी डिपार्टमेंट की भी जिम्मेदारी बनती है. अगर किसी मरीज या अटेंडेंट की शिकायत किसी एरिया में सही पाई जाती है, तो उस एरिया में तैनात सिक्‍योरिटी स्‍टाफ को अनुशासनात्‍मक कार्रवाई या फैक्‍ट फाइंडिंग होने तक सस्‍पेंड कर दिया जाएगा. वहीं, अपराधी के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.