LIC कर्मचारियों और एजेंट्स की हुई बल्ले- बल्ले, पेंशन में बढ़ोतरी के साथ कमीशन और ग्रेच्युटी में हुआ इजाफा

नई दिल्ली | भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के लाखों कर्मचारियों और एजेंट्स को नए साल से पहले ही बड़ी सौगात मिली है. एलआईसी ने पेंशन में बढ़ोतरी के साथ ही कमीशन और ग्रेच्युटी में भी बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और इस जानकारी से शेयर बाजार को भी अवगत कराया गया है. नए नियम 6 दिसंबर से लागू हो गए हैं.

LIC Life Insurance Company

गौरतलब है कि वित्त मंत्रालय ने सितंबर महीने में LIC एजेंट और कर्मचारियों के लाभ के लिए ग्रेच्युटी सीमा और पारिवारिक पेंशन में बढ़ोतरी तथा रिन्‍यूअल कमीशन की बहाली की घोषणा की थी. अब ग्रेच्‍युटी को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने, फैमिली पेंशन की दर 30 फीसदी करने और रिन्‍यूअल कमीशन दोबारा चालू करने का नोटिफिकेशन जारी किया गया है.

टर्म इंश्योरेन्स कवर में भी इजाफा

Money Control की एक रिपोर्ट के अनुसार, एजेंट्स के लिए टर्म इंश्योरेंस कवर 3 हजार से लेकर 10 हजार रुपये था, जिसे अब बढ़ाकर 25,000-1,50,000 रुपये कर दिया गया है. इस बढ़ोतरी से एजेंट्स के परिवारों को बेहतर सुरक्षा कवर मिलेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- अंबाला जाने वाले यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 6 जून तक रद्द ट्रेनों की लंबी लिस्ट आई सामने

रिन्‍यूअल कमीशन बहाल

LIC (एजेंट्स) नियम 2017 में बदलाव कर LIC के एजेंट्स के लिए न केवल ग्रैच्युटी की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रूपए किया गया है, बल्कि रिन्युअल कमीशन को भी बहाल किया गया है. अब एलआईसी ने फिर नियुक्त किए गए एजेंट्स को भी रिन्यूअल कमीशन पाने का हकदार माना है. अभी तक के LIC के नियमों के मुताबिक, एजेंट्स पुरानी एजेंसी के तहत किसी भी बिजनेस पर रिन्यूअल कमीशन के हकदार नहीं हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.