केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 22 जनवरी को स्कूल-कालेजों में रहेगी आधे दिन की छुट्टी

नई दिल्ली | अयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देशभर में तैयारियों जोरों पर है. इसको लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने भी एक बड़ा फैसला लिया है. केन्द्र सरकार (Central Govt) ने 22 जनवरी को देशभर के केन्द्रीय संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी करने का फैसला लिया है. इसको लेकर केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है.

School Holiday

केन्द्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 22 जनवरी के दिन सुबह से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक सरकारी कार्यालयों और स्कूल- कालेजों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी ताकि लोग रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव देख सकें.

इसके अलावा, पांच राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. वही, 7 राज्यों में शराब और मीट की बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को जल्द मिलेगी 3 नए अंडरपास की सौगात, इन इलाकों में सफर हो जाएगा सुहाना
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.