सबसे बड़े सरकारी बैंक में Home Loan पर ब्याज में मिलेगी छूट, ऐसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली | देशभर में त्यौहारी सीजन की धूम मची हुई है और इस स्पेशल मौके पर देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) यूजर्स को Home Loan लेने पर ब्याज में डिस्काउंट ऑफर कर रहा है. एसबीआई होम लोन पर 0.15% से 0.30% तक की छूट दे रहा है. बता दें कि एसबीआई पर सामान्य होम लोन की ब्याज दरें 8.55% से 9.05% तक है. नया घर खरीदने के इच्छुक 31 जनवरी 2023 तक इस छूट का फायदा उठा सकते हैं.

SBI State Bank of India

भारतीय स्टेट बैंक के इस त्यौहारी सीजन ऑफ़र के तहत ब्याज दरें 8.40% से 9.05% तक सस्ती हैं. SBI के रेगुलर और टॉप-अप होम लोन पर जीरो प्रोसेसिंग फीस का भी ऑफर चल रहा है. हालांकि, सबसे कम दर और सस्ती EMI का लाभ उठाने के लिए सिबिल स्कोर का बेहतर होना बेहद जरूरी है.

सिबिल स्कोर के आधार पर मिलेगी छूट

त्यौहारी सीजन के तहत फ्लेक्स पे, NRI, गैर-वेतनभोगी समेत रेगुलर होम लोन के लिए बैंक 800 से अधिक या उसके बराबर सिबिल स्कोर वाले यूजर्स को 8.40% ब्याज दर की पेशकश कर रहा है. इसके अलावा 750 से 799 के बीच क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को 8.40% दर से होम लोन दिया जाएगा. इसके अलावा 700 से 749 के सिबिल स्कोर पर 0.20% की छूट के साथ होम लोन दिया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशियां लेकर आया अप्रैल महीना, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का मिला तोहफा

ऐसे यूजर्स को नहीं मिलेगा फायदा

SBI 1 से 699 से कम क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को होम लोन की ब्याज दरों पर कोई छूट नहीं दे रहा है. 650-600 के बीच क्रेडिट स्कोर वाले उधारकर्ताओं के लिए होम लोन पर ब्याज दर 8.85% से लेकर 9.05% तक रहती है. इस त्योहारी सीजन के लिए एसबीआई ने अपने फ्लोर रेट को 8.55% के ईबीआर की तुलना में 15 आधार अंक घटाकर 8.40% कर दिया है.

प्रोसेसिंग फीस पर छूट दे रहा है बैंक

भारतीय स्टेट बैंक अच्छे क्रेडिट स्कोर पर प्रॉपर्टी के लिए होम लोन लेने पर 0.30% तक भी छूट दे रहा है. त्यौहारी सीजन के दौरान रेगुलर और टॉप-अप होम लोन पर SBI जीरो प्रोसेसिंग फीस ले रहा है. साथ ही बैंक ने होम लोन के लिए 10,000 प्लस लागू GST का एक फ्लैट प्रोसेसिंग शुल्क लगाया है. इसके अलावा एसबीआई इस कैंपेन के तहत कोई अन्य छूट नहीं दे रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.