भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का भयंकर सड़क हादसा, कार में आग लगने के बाद हालत गंभीर

नई दिल्ली | इंडियन क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार दुर्घनाग्रस्त हो गई है. हादसा तब हुआ जब वो दिल्ली से रूड़की आ रहें थे. रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड़ पर उनकी कार रैलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया है.

Rishabh Pant Accident

स्थिर बनी हुई है हालत

हादसे के बाद ऋषभ पंत को इलाज के लिए आनन- फानन में दिल्ली रोड़ स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन यहां से उन्हें देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में रेफर किया गया है. सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है. डाक्टरों का कहना है कि ऋषभ पंत को पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं. ऐसे में उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी.

रेलिंग से जा टकराई थी कार

शुक्रवार सुबह क्रिकेटर ऋषभ पंत मर्सिडीज कार में सवार होकर दिल्ली से रूड़की की ओर आ रहें थे. जब उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई. इस हादसे के बाद उनकी कार में आग लग गई थी लेकिन स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला. हालांकि, हादसे में ऋषभ बुरी तरह से घायल हुए हैं.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

विधायक पहुंचे अस्पताल

ऋषभ पंत की गाड़ी दुर्घनाग्रस्त होने की सूचना जैसे ही खानपुर विधायक उमेश कुमार को मिली, वो उनका हालचाल जानने तुरंत अस्पताल पहुंचे. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं. डाक्टरों का कहना है कि रिषभ पंत के माथे और पैर में चोटें आई हैं. उनको रुड़की से देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल रेफर किया गया है. वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.