दिल्ली सरकार की श्रमिकों को बड़ी सौगात, ऐसे लोगों को मिलेंगे 5000 रुपए

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें 5000-5000 रुपए देने की घोषणा की है. ऐसे श्रमिक जो विभिन्न निर्माण कार्यों में जुटे हुए थे और फिलहाल राजधानी दिल्ली में फिलहाल ग्रेडेड रिस्पान्स एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू होने के चलते काम ठप होने की वजह से घर बैठ गए हैं, उन्हीं लोगों को ये आर्थिक मदद दी जाएगी.

Majdoor Image

सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर बताया कि राजधानी दिल्ली में वायु प्रदुषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए GRAP का तीसरा चरण लागू हो गया है, जिसके चलते निर्माण कार्यों समेत कई अन्य चीजों पर पूर्णतः पाबंदी लगा दी गई है. ऐसे में इन निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों को घर बैठने की नौबत आ गई है. हमारी सरकार ने ऐसे श्रमिकों को प्रतिमाह 5000 रुपए देने के अलावा उन्हें न्यूनतम मजदूरी के नुकसान की भरपाई करने का भी फैसला लिया है.

बैंक खाते में होगी ट्रांसफर

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि निर्माण कार्य ठप होने की वजह से घर बैठे श्रमिकों को 5 हजार रुपए देने की घोषणा की गई है. ये राशि सीधे इन श्रमिकों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी. उन्होंने बताया कि सभी रजिस्टर्ड श्रमिकों को यह सहायता राशि दी जाएगी. केजरीवाल ने कहा कि निर्माण कार्यों पर रोक से ऐसे श्रमिकों के सामने अपने परिवार का पेट भरना एक बड़ी चुनौती हो गया है, ऐसे में श्रमिकों के हितों का ख्याल रखते हुए हमने यह फैसला लिया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR की इन सड़कों पर दुर्घटना में तुरंत मिलेगी मदद, NHAI स्थापित करेगा VIDS

बता दें कि इससे पहले कोरोना काल के दौरान भी दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने श्रमिकों की 5000-5000 रुपए देकर आर्थिक मदद की थी.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कई निर्माण श्रमिक रजिस्टर्ड नहीं है, जिनके रजिस्ट्रेशन के लिए निर्माण स्थलों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि राजधानी में श्रमिकों को सरकारी लाभ प्राप्त करने के लिए दिल्ली भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.