पेट्रोल और डीजल के बाद अब LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, नई कीमते आज से लागू

नई दिल्ली | एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है. बता दे कि अबकी बार सिलेंडर 50 रूपये महंगा हुआ है. नई कीमत आज से लागू कर दी गई है. पिछली बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 6 अक्टूबर 2021 को बढ़ाई गए थे. आज से दिल्ली में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की कीमत 899.50 रूपये से बढ़कर 949.50 रूपये  हो गई है.

Gas Cylinder

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि

यदि आप मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर खरीदेंगे तो आपको 949.50 रूपये देने होंगे और कोलकाता में खरीदते हैं तो आपको 976 रूपये खर्च करने होंगे, पहले घरेलू सिलेंडर कीमत यहां 926 रूपये थी. वहीं चेन्नई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 915.50 रूपये से बढ़कर 965.50 रूपये हो गई.

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 938.5 रूपये से बढ़कर 987.5 रूपये हो गई. बिहार के पटना में एलपीजी सिलेंडर के लिए 1039.5 रूपये खर्च करने होंगे, जो पहले 998 रूपये थे.

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि

वहीं अब डीजल और पेट्रोल के दामों में भी लंबे समय के बाद एक बार फिर से बढ़ोतरी की गई है. बता दें कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 80 पैसे की वृद्धि की गई है. बढ़ी हुई कीमतें आज मंगलवार से लागू हो चुकी है. थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल के दाम बहुत ज्यादा बढ़ चुके है, अचानक तेल की कीमतें बढ़ाई गई जिस वजह से सीधे 25 रूपये का इजाफा किया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली वालों की हुई बल्ले- बल्ले, रातभर बरसे बादल; मौसम हुआ सुहाना

दिल्ली में थोक उपभोक्ताओं को डीजल 115 रूपये प्रति लीटर की क़ीमत से बेचा जा रहा है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि क्रूड ऑयल के महंगा होने की वजह से की गई है. मौजूदा पेट्रोल डीजल की कीमतें तब की है, ज़ब क्रूड ऑयल  $80 प्रति बैरल के करीब था. क्रूड ऑयल की कीमत गिरावट के बाद भी $100 प्रति बैरल है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.