हवाई यात्रा करने पर Go First दें रहा है बंपर ऑफर, टिकट बुकिंग पर मिलेगा ये सब फ्री

नई दिल्ली|आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर Go First अपने यूजर्स के लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आई है. ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी अनुसार, Go First की फ्लाइट टिकट बुकिंग करने पर फ्री सीट और फ्री लंच जैसे शानदार ऑफर्स मिल रहें हैं. पैसेंजर्स को यह जबरदस्त ऑफर 25 जुलाई से मुंबई, अहमदाबाद और पुणे से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स की टिकट बुक करने पर मिल रहा है.

Go First Aeroplane

यूजर्स को मिलेगी फ्री सीट और फ्री लंच

25 जुलाई को Go First ने ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए बताया हैं कि वह आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर अपने यूजर्स को एक जबरदस्त ऑफर दे रहा है. इस ऑफर के माध्यम से यूजर्स को फ्री सीट और फ्री लंच मिलेगा. यानि कि आपको सीट बुकिंग और खाने के लिए अतिरिक्त रुपये नहीं देने होंगे. अगर आप भी जुलाई के बचे दिनों और आने वाले अगस्त में कहीं जाने की प्लानिंग बना रहे हैं तो आपके लिए Go First का फ्रीडम ऑफर का लाभ उठाने का बेहद ही शानदार अवसर है.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

कब तक हैं ये जबरदस्त ऑफर

ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, यात्रियों के लिए Go First Freedom Offer 30 अगस्त 2022 तक है. यात्री 30 अगस्त तक फ्लाइट टिकट की बुकिंग कर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. यात्रियों को यह बढ़िया ऑफर 25 जुलाई से मुंबई, अहमदाबाद और पुणे से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स की टिकट बुकिंग पर मिल रहा है. यात्री इस ऑफर को लेकर 25 जुलाई 2022 से लेकर 31 अगस्त 2022 तक सफर कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.