गोल्ड की कीमतों ने किया निवेशकों को खुश, चांदी ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली | अगर आप भी इन दिनों गोल्ड और चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. बता दें कि मौजूदा समय में सोने की कीमतों में हल्की सी गिरावट दर्ज की जा रही है. एक समय ऐसा भी था जब सोने की कीमत 63 हजार रुपये को भी पार कर गई थी. पिछले कुछ दिनों से लगातार गोल्ड की कीमतों में हल्की कमी दर्ज की जा रही है. जैसा कि आपको पता है कि हर दिन सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है.

gold price news

क्या है सोने की वर्तमान कीमतें

हाई प्राइस से सोने की कीमतो मे 3,000 रुपये तक गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद, 10 ग्राम सोने की कीमत 60 हजार से भी नीचे पहुंच गई है. कल से शादी विवाह के शुभ मुहूर्त पर 1 महीने के लिए रोक लगने वाली है, जिससे कीमतों में गिरावट का दौर जारी रह सकता है. 15 जनवरी से फिर से शादी या विवाह का सीजन शुरू हो जाएगा. इस दौरान सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- जेवर एयरपोर्ट के बीच बनेगी अंडरग्राउंड टनल, सफर होगा सिग्नल फ्री

चांदी की कीमतों में भी हुई वृद्धि

सोने के साथ- साथ चांदी की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. वैश्विक बाजार में भी आज चांदी की कीमतों में हल्की वृद्धि दर्ज की गई. एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज सुबह 5 मार्च 2024 को डिलीवर होने वाली चांदी बढ़त के साथ 75,959 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली है. वहीं, 3 मई 2024 को डिलीवरी वाली चांदी आज 75,960 रुपए प्रति किलोग्राम पर ओपन हुई है. यदि आप भी इन दिनों सोना और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो मौजूदा समय आपके लिए एकदम सही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.