आज हरियाणा के सीएम खट्टर दिल्ली में राज्य के सांसदों से करेंगे मुलाक़ात

चंडीगढ़ । पंजाब और हरियाणा दोनों राज्य विधानसभाओं द्वारा चंडीगढ़ पर अपने अधिकार का दावा करने वाले प्रस्तावों को पारित करने के बाद मुख्यमंत्री खट्टर आज दिल्ली में सांसदों संग बैठक करेंगे.

manohar and kejriwal

कृष्णपाल गुर्जर के घर होगी बैठक

ये बैठक बीजेपी सांसद कृष्णपाल गुर्जर के घर पर होगी, जहां बीजेपी के तमाम सांसद मौजूद रहेंगे. सीएम खट्टर पहले भी इस मुद्दे पर बैठक कर चुके हैं. बीजेपी सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि पिछली बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वोपरी होगा और सभी इसका पालन करेंगे.

मुख्यमंत्री ने आप पर कसा तंज

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर तंज़ कसते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि सरकार बनते ही मुख्यमंत्री बन जाते हैं. सबसे पहले उन्हें जनता से किए वादों को पूरा करना है चाहिए.

चंडीगढ़ पर विवाद तब सामने आया जब पिछले हफ़्ते पंजाब विधानसभा ने चंडीगढ़ पर राज्य के दावे को दोहराते हुए एक प्रस्ताव पारित किया. कर्मचारियों पर केंद्रीय सेवा नियम लागू करने के केन्द्र सरकार के फैसले के बाद यह कदम उठाया गया.

विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान एक प्रस्ताव पारित किया गया

हरियाणा जेसी शाह आयोग के आदेश के अनुसार चंडीगढ़ पर दावा करता है। 1 अप्रैल को पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को अपनाया,सदन के नेता और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से चंडीगढ़ को पंजाब स्थानांतरित करने का आग्रह किया.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.