HDFC बैंक ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका, अब फिर से महंगा हुआ लोन

नई दिल्ली | देश के निजी सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दिया है. यदि आप भी एचडीएफसी बैंक के ग्राहक है तो आज की यह खबर आपके लिए है. बता दें कि बैंक की तरफ से मार्जिनल कोस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट यानी कि एमसीएलआर में वृद्धि की गई है. बैंक की तरफ से एमसीएलआर में 0.15% की वृद्धि की गई है. बैंक की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि निश्चित टेंन्योर वाले कर्जो के ऊपर MCLR बढ़ा दिया गया है. बढ़ी हुई ब्याज दरें भी लागू की जा चुकी है.

HDFC Bank

HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर

एचडीएफसी बैंक की तरफ से अपने एमसीएलआर में 0.15% या 15 बेसिक पॉइंट की वृद्धि की गई है. बैंक की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी गई. अब एमसीएलआर 7.8% से बढ़कर 7.95% हो गया है. 1 महीने की लोन की MCLR 7.95 % से बढ़कर 8.10% हो गई है. 3 महीने का एचडीएफसी लोन रेट बढ़कर 8.4% पर आ गया है और 6 महीने के लोन का रेट 8.8% हो गया है.

यह भी पढ़े -  PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, ATM- UPI से मिलेगी पैसा निकालने की सुविधा; जल्द शुरू होगा EPFO 3.0

इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक की तरफ से 1 साल की एमसीएलआर में भी वृद्धि की गई है. इस फैसले के बाद, बैंकों की तरफ से कर्ज को महंगा कर दिया गया है.

12 मई को घोषित किए जाएंगे आंकड़े

माना जा रहा है कि यह महंगे कर्ज का फिलहाल आखिरी दौर हो सकता है. 12 मई को खुदरा महंगाई दर के आंकड़े घोषित किए जाएंगे. मार्च के महीने के समान अप्रैल महीने में भी महंगाई दर कम रहने की उम्मीद है. मार्च में खुदरा महंगाई दर 5.6% रही थी. जून 2023 में आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक होगी, अप्रैल के समान जून में भी रेपो रेट बढ़ने के आसार काफी कम दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में आने वाले समय में महंगे कर्ज से राहत मिल सकती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.