IRCTC सावन में चला रहा यह स्पेशल टूर पैकेज; मात्र 20 हजार रूपये में कर पाएंगे 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

नई दिल्ली, IRCTC | 22 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है, जो 19 अगस्त को समाप्त होगा. अगर आप भी सावन के पावन महीने में 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको आईआरसीटीसी सावन स्पेशल टूर पैकेज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस पैकेज में आप एक साथ ही 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकते हैं.

IRCTC railway

मिलेगी ये सुविधा

इस टूर पैकेज का नाम 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा सावन स्पेशल है. बता दें कि यह टूर 9 रात और 10 दिनों का होने वाला है. IRCTC के इस टूर पैकेज में आपको सुबह का नाश्ता, दिन का लंच, रात का डिनर मिलने वाला है. वहीं, आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा. अब आप सोच रहे होंगे कि यह टूर आपको कहां-कहां घूमने वाला है, तो हम आपको इस बारे में भी जानकारी देने वाले है.

इन 7 ज्योतिर्लिंगों के करेंगे दर्शन

  • महाकालेश्वर
  • ओमकारेश्वर
  • त्रिमकेश्वर
  • भीमेश्वर
  • गृहणेश्वर
  • पारिल बाजीनाथ
  • मल्लिकाअर्जुण ज्योतिर्लिंग

जानें किराया

IRCTC की तरफ से इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि आपको इस पैकेज को बुक करवाने के लिए 20,900 रूपये खर्च करने होंगे. स्लीपर कोच के लिए अगर आप पैकेज बुक करवाते हैं, तो यही किराया रहने वाला है. अगर आप थर्ड एसी का टिकट बुक करवाएंगे, तो आपको 34,500 रूपये खर्च करने होंगे. सेकंड AC के लिए किराया 48,900 रूपये होने वाला है. आप 9321901849 और 9321901852 नंबर से जानकारी हासिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

यह रहेगा यात्रा का रूट

बोर्डिंग: राजकोट – सुरेंद्रनगर – वीरमगाम साबरमती – नडियाद – आनंद – छायापुरी (वडोदरा) – गोधरा – दाहोद – मेघनगर- रतलाम.

डी- बोर्डिंग: वापी – सूरत – वडोदरा – आनंद – नडियाद – साबरमती – वीरमगाम – सुरेंद्रनगर – राजकोट.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.