JEE Main Exam: अगले साल जनवरी में आयोजित होगी परीक्षा, जारी हुई अधिसूचना; इन भाषाओं में परीक्षा होगी आयोजित

नई दिल्ली | JEE Main 2023 की परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है. इस परीक्षा के आयोजन की अधिसूचना जारी कर दी गई है और इस परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक होगा. इस बार परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी. पहले चरण की परीक्षा जनवरी 2023 में और दूसरे चरण की परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित होगी.

EXAM CENTER

इन भाषाओं में परीक्षा होगी आयोजित

वहीं, इस बार परीक्षा 13 भाषाओं में कंडक्ट होने जा रही है जो कि इंग्लिश, हिंदी के अलावा पंजाबी, मराठी, तमिल, गुजराती, उर्दू, बंगाली, कन्नड़ जैसी भाषाओं में भी परीक्षा आयोजित की जाएगी. एनटीए ने बताया कि परीक्षा से जुड़े सभी दिशानिर्देशों को स्टूडेंट्स अच्छी तरह से देख ले ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो.

NTA के अधिकारी ने दी ये जानकारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के एक अधिकारी ने JEE (Main) परीक्षा,2023 को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 24 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक परीक्षा का आयोजन होगा. पहले चरण की परीक्षा का आयोजन 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी को होगा जबकि दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 6, 8, 10, 11 और 12 अप्रैल को होगा. उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. इसके अलावा CUET UG की परीक्षा का आयोजन 21 से 31 मई के बीच होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

40 लाख स्टूडेंट्स हो सकते हैं शामिल

एनटीए अधिकारी ने बताया कि भले ही कोविड काल की वजह से पिछले साल कई परीक्षाएं और सत्र देरी से शुरू हुए थे लेकिन इस बार परीक्षाओं का आयोजन समय पर किया जा रहा है. माना जा रहा है कि अगले सत्र में करीब 40 लाख स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.