किसान आंदोलन: उधर सरकार से वार्ता का इंतजार, इधर 26 मई से आंदोलन को तेज करने की कोशिश

नई दिल्ली । तीनों कृषि कानूनों को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को 26 मई को 6 महीने पूरे होने जा रहे हैं. इस बीच एक तरफ तो किसान संगठनों को सरकार से दोबारा से बातचीत शुरू होने का इंतजार है तो दूसरी तरफ किसान नेता 26 मई से आंदोलन तेज करने की रणनीति तैयार कर रहे हैं. किसान नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंनेे गुहार लगाई है कि दोबारा से वार्ता कर उनकी मांगों को पूरा करते हुए किसान आंदोलन को खत्म किया जाए.

kisan aandolan

साथ ही किसान नेताओं ने तीन दिन बाद आंदोलन के छः महीने पूरे होने पर इस दिन को दिल्ली के सभी बॉर्डर पर काले दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है. सभी आन्दोलनकारी काले झंडे लेकर बार्डर पर आयोजित सभा में शामिल होंगे. किसान संगठनों ने आह्वान किया है कि इस दिन सभी गांवों में एक साथ दोपहर 12 बजे पुतले फूंककर काला दिवस मनाया जाएं. वहीं टीकरी बार्डर के मंच पर नजर आने वाले किसान नेता मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हिसार दौरें के दौरान किसानों पर हुएं लाठीचार्ज के बाद उपजे विवाद के बाद हिसार में अपनी सक्रियता ज्यादा दिखा रहे हैं.

यह भी पढ़े -  भारतीय वायुसेना भर्ती में बड़ा अपडेट, अब AI और Data Science वाले भी कर सकेंगे आवेदन

संगठनों का युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

टिकरी बार्डर पर मोर्चे की अगुवाई कर रहे किसान नेताओं ने मंच से आन्दोलन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया है. किसान संगठनों द्वारा बार-बार मंच से युवाओं को आन्दोलन में आने के लिए आह्वान किया जा रहा है ताकि आंदोलन और अधिक मजबूत हो सकें. किसान संगठनों के आह्वान पर युवा दिल्ली बार्डर पर धरना स्थल पर पहुंच तो रहें हैं, लेकिन उनकी संख्या उतनी अधिक नहीं है जितनी 26 जनवरी से पहले हुआ करती थी. वहीं भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी 26 मई के बाद फैसला लेने के लिए आंदोलनकारी किसानों को विश्वास दिलाया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.