एल्विश यादव को 14 दिन की जेल, सांपों के जहर से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली | बिग बॉस OTT 2 के विजेता एवं मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सांपों के जहर मामले में उनसे लगातार पुछताछ चल रही थी. ये पुछताछ किसी गुप्त स्थान पर हो रही थी. इसके बाद, नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

Elvish Yadav

नोएडा DCP विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. उन्होंने बताया कि एल्विश यादव समेत 5 अन्य लोगों पर दिल्ली- एनसीआर में पार्टियों में मनोरंजन के लिए सांप का जहर उपलब्ध कराने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था.

बदरपुर से आते थे सांप

डीसीपी ने बताया कि इस संबंध में एक पशु कल्याण कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने इस मामले पहले भी एल्विश यादव से पूछताछ की थी और मामले की जांच चल रही थी. पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को भी पकड़ा था, जिसमें आरोपियों ने जानकारी देते हुए बताया था कि एल्विश यादव की पार्टियों में बदरपुर से सांप लाए जाते थे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

वहीं, आरोपी राहुल ने पुलिस को बताया है कि वह रेव पार्टी में सांप और जहर का इंतजाम करता था, जैसी डिमांड होती थी. उसी के अनुसार सपेरे से लेकर ट्रेनर और बाकी चीजें प्रोवाइड कराता था. वह इसे दिल्ली के बदरपुर के पास के एक गांव से लाता था, इसे सपेरों का गढ़ माना जाता है.

14 दिन की जेल 

एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कोर्ट के आदेश पर फिलहाल उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.