रेल मंत्री के बड़े ऐलान से गदगद हुए यात्री, बोलें- आपने तो दिल जीत लिया

नई दिल्ली | रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर है. भारतीय रेलवे समय- समय पर कई तरह के बड़े कदम उठाता रहता है ताकि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके. अभी पिछले दिनों रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन चलाने का एलान किया था. इस दौरान रेल मंत्री ने जानकारी दी थी कि छतरपुर और खजुराहो में रेक प्वाइंट्स स्वीकृत हुए हैं.

rail mantri

अगस्त तक हो जाएगा इलेक्ट्रिफिकेशन

खजुराहो से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ताजा जानकारी शेयर की है. उन्होंने बताया हैं कि अगस्त तक इस रूट पर इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. यानि कह सकते हैं कि इसी महीने से वंदे भारत ट्रेन भी शुरू हो सकती है. रेल मंत्री ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन एक बेहद आरामदायक फुल एसी चेयरकार वाली ट्रेन होगी जिसमें सफर करने वाले यात्रियों को यूरोपियन स्टाइल सीटें, ऑटोमैटिक Entry- Exit डोर, मिनी पैंट्री, डिफ्यूज्ड एलईडी लाइट्स, रीडिंग लाइट्स जैसी कई विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी.

World Class स्टेशन बनेगा खजुराहो

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि खजुराहो रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास करते हुए इसे वर्ल्ड क्लास लेवल का स्टेशन बनाया जाएगा. वन स्टेशन- वन प्रोडक्ट योजना के तहत लोकल प्रोडक्ट्स को बाजार का मंच दिया जाएगा. अश्विनी वैष्णव के इस ऐलान पर यात्रियों ने खुशी जताई और कहा कि रेल मंत्री ने दिल जीत लिया.

यह भी पढ़े -  BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ोदा में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन

75 शहरों को वंदे भारत से जोड़ने की योजना

बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार देश के 75 शहरों को वंदे भारत ट्रेन के जरिए नई दिल्ली से जोड़ने की तैयारियों पर तेजी से आगे बढ़ रही है. इसके लिए इंटीग्रल चेन्नई में जोरों शोरों से काम चल रहा है. यहां 75 वंदे भारत ट्रेनों के कोच का प्रोडक्शन किया जा रहा है ,जिसे जल्दी ही अंतिम रूप दिया जाएगा. रेल मंत्री ने बताया कि नई कोचें पुराने मॉडल की तुलना में काफी एडवांस होगी जिसमें यात्रियों की सहूलियत के हिसाब से एडवांस सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.