युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे कर रहा है 1.40 लाख नौकरी देने की तैयारी

नई दिल्ली | केन्द्र सरकार ने रेलवे विभाग में नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे ने 2014 से 2022 के दौरान कुल मिलाकर करीब साढ़े तीन लाख लोगों को रोजगार दिया है तथा वर्तमान में 1.40 लाख लोगों की भर्ती प्रक्रिया प्रोसेस में है.

Indian Railway Train

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 10 लाख लोगों को रोजगार देने का वचन लिया है, उसको पूरा करने में रेलवे महत्वपूर्ण रोल अदा करेगा. उन्होंने कहा कि रेलवे 2022 में 18 हजार नौकरियों की पेशकश कर चुका है. हमारी सरकार रेलवे में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा यात्रियों को सफर के दौरान अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के अपने संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहें हैं.

रेल मंत्री ने राज्यसभा में जानकारी देते हुए कहा कि राजधानी दिल्ली की बड़े शहरों से कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है. इन ट्रेनों में पश्चिमी देशों की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी ताकि लोगों का सफर आरामदायक हो सके. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार आजादी के अमृत महोत्सव पर देश को 75 नई वंदे भारत ट्रेनों की सुविधा देने जा रही है.

यह भी पढ़े -  गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे आमजन के लिए खुशखबरी, LPG बुकिंग पर फिर मिलेगा इस सुविधा का लाभ

पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए रेल मंत्री ने कहा कि यहां पिछले कुछ दिनों में कई प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया गया है लेकिन रेलवे के तमाम प्रयासों के बावजूद राज्य सरकार जमीन देने को तैयार नहीं है. उन्होंने विगत कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग घोषणा करते हैं, कुछ लोग काम करते हैं. हम बातें नहीं काम करने में विश्वास रखते हैं. उन्होंने कहा कि रेलवे ऐसा विभाग है जिसमें सबके सहयोग की जरूरत होती है और राज्यों का सहयोग ही किसी प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.