अग्निवीर सैनिकों के लिए खुशखबरी, 4 साल तक नौकरी के नियम में बदलाव की तैयारी

नई दिल्ली | अग्निपथ योजना (Agnipath Yojana) को लेकर असंतुष्ट नजर आ रहे देशभर के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार, अग्निवीरों का सेवाकाल खत्म होने के बावजूद आपातकालीन स्थिति में उनके पुनः इस्तेमाल को लेकर रक्षा मंत्रालय को सुझाव मिले हैं और इसपर विचार किया जा रहा है. साल 2026 से पहले इस संबंध में अंतिम फैसला लिया लिया जाएगा क्योंकि अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल उसी दौरान खत्म होगा.

Agneepath scheme

मौजूदा नियमों के तहत, 4 साल का सेवाकाल पूरा करने के बाद अधिकतम 25 फीसदी अग्निवीर सैनिकों को सेना में स्थायी नौकरी पर रखा जाएगा जबकि 75 फीसदी युवाओं की नौकरी समाप्त हो जाएगी. सेवा पूरी होने के वक्त इनमें से ज्यादातर सैनिकों की उम्र 25 साल के करीब होगी. हालांकि, पुलिस और अर्धसैनिक बलों समेत राज्य सेवाओं में इन अग्निवीर सैनिकों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी लेकिन सेनाओं के लिए उनका आपातकालीन महत्व बना रह सकता है.

पिछले दिनों संसद में पेश एक रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि ऐसे अग्निवीर सैनिकों की एमरजेंसी समय में सेवाएं लेने के लिए रक्षा मंत्रालय एक व्यवस्था स्थापित करें क्योंकि ये युवा पूरी तरह से प्रशिक्षित होंगे और आपातकालीन स्थितियों से परिचित भी होंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि रिटायर्ड सैनिकों की उम्र कहीं ज्यादा होती है. ऐसे में योग्य और पुनः सेवा के इच्छुक अग्निवीर सैनिकों का एक डाटाबेस तैयार होना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें बुलाया जा सकें. केंद्र सरकार के इस फैसले से निश्चित तौर पर अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले युवाओं को राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.