नए साल से पहले आमजन को मिली महंगाई से राहत, 40 रूपए सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर

नई दिल्ली | नए साल से पहले LPG गैस सिलेंडर धारकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती कर दी है. बता दें कि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 40 रूपए कम की गई है. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Gas Cylinder

आज से लागू होगी नई कीमत

सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 39.50 रूपए प्रति सिलेंडर की दर से कटौती कर दी है. तेल विपणन कंपनियों ने बताया है कि कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें आज यानि 22 दिसंबर से प्रभावी हो गई हैं. इसका मतलब हुआ कि देश के सभी प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज से कम हो गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

चारों महानगरों में नई कीमत

आज सुबह कीमत में बदलाव के बाद चारों महानगरों में से एलपीजी सिलेंडर की सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में और सबसे कम मुंबई में हुई है. आज मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 1,710 रूपए है तो वहीं चेन्नई में 1,929 रूपए है. दिल्ली में अब नई कीमत 1,757 रूपए जबकि कोलकाता में 1,868.50 रूपए हो गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.